फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार संसद में युवतियों का बोलबाला, रुपहले पर्दे के ये सितारे भी आएंगे नजर

Tue, 28 May 2019 04:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
लोकसभा चुनाव 2019 में 78 महिलाएं जीतीं - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह हरा दिया। जहां एनडीए के खाते में 542 सीटों में से 352 सीट आईं वहीं यूपीए के हिस्से में सिर्फ 92 सीट आईं। लोकसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का बोलबाला रहा। देशभर से चुनी गईं 78 महिलाएं अब संसद में नजर आएंगी। 

17वीं लोकसभा में देश की संसद में करीब 14 फीसदी भागीदारी महिलाओं की होगी। इन 78 महिला सांसदों में से 20 सांसद युवा हैं जिनकी उम्र 45 साल से कम है। कई सांसदों की उम्र 25 से 26 साल है। अभिनय जगत व दूसरी पृष्ठभूमि से आने वाली ये महिलाएं अब अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 12
मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। 

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 295239 वोटों से हराया। मिमी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : instagram
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। नुसरत की उम्र 28 साल है। हालांकि चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। 

पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां ने बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। बता दें कि कि नुसरत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जानी जाती हैं।  

4 of 12
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की। उनकी उम्र 44 साल है। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया है। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। वह कृष्णानगर से संसद पहुंचेंगी।

पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर महुआ मोइत्रा लंदन में अच्छी खासी सैलेरी वाली नौकरी छोड़ने के बाद 2009 में भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पार्टियों का कब्जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 12
नवनीत कौर राणा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
78 महिला सांसदों में निर्दलीय चुनाव जीत कर आने वाली नवनीत कौर राणा भी शामिल हैं। उन्होंने ना केवल निर्दलीय होने के बावजूद महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर जीत दर्ज की। नवनीत ने एक सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह शिवसेना के उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो विथोबा को हराया।

नवनीत ने निर्दलीय होने के बाद भी आसानी से कांग्रेस का सपोर्ट भी हासिल कर लिया था। नवनीत ने शिवसेना उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो को 36951 वोटों के अंतर से रहा दिया। उनकी उम्र 33 साल है और वो राजनीति से पहले अभिनय जगत में सक्रिय थीं। 
विज्ञापन

6 of 12
रीती पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के सीधी से चुनाव लड़ने वालीं भाजपा उम्मीदवार रीती पाठक भी संसद पहुंचने महिला सांसदों में से एक हैं। उनकी उम्र 41 साल है। रीती पाठक ने कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह को 286524 वोटों के भारी अंतर हरा दिया।
विज्ञापन

7 of 12
हिमाद्री सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
भाजपा ने मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय सीट से हिमाद्री सिंह ने चुनाव जीता। उनकी उम्र 32 साल है। हिमाद्री ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को 403333 वोटों से मात दी। हिमाद्री सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।

हिमाद्री का नाता राज गोड़ परिवार से है। हिमाद्री ने उप-चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था, मगर उन्हें हार मिली थी। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। उनके पिता तीन बार विधायक और उनकी मां तीन बार सांसद और एक बार विधायक रह चुकी हैं।

8 of 12
प्रीतम मुंडे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे की मुख्यधारा की राजनीति में यदा-कदा चर्चा रहती है। लेकिन मुंडे की दूसरी बेटी प्रीतम मुंडे ने बिना शोरगुल किए अपना काम कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र की बीड सीट पर फिरसे जीत दर्ज की। उनकी उम्र 36 साल है।

बीड सीट से भाजपा ने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे को 168368 वोटों से हराया। वो 2014 लोकसभा चुनाव भी जीती थीं। 

9 of 12
रक्षा निखिल खडसे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट पर भाजपा की रक्षा निखिल खडसे चुनाव जीतकर संसद जानी वाली महिलाओं में शामिल हैं। उनकी उम्र 31 साल है। खडसे ने कांग्रेस के उल्हास वासुदेव पाटिल को 335882 वोटों से हराया। 

रक्षा को 655386 और उल्हास वासुदेव पाटिल को 319504 वोट मिले। रावेर लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में वोट डाले गए थे। इस सीट से 12 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

10 of 12
पूनम मादम (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पूनम मादम गुजरात की जामनगर सीट से चुनाव जीत कर संसद में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। उनकी उम्र 44 साल है। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पूनम ने कांग्रेस उम्मीदवार कंदोरिया मुलुभाई रणमलभाई को 236804 वोटों से हरा दिया। 

11 of 12
दीया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल की। राजसमंद से भाजपा ने जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। उन्हें यहां से 5,519,16 वोटों से जीत मिली। दीया कुमारी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार देवकीनंदन से चुनाव लड़ा था। 

दीया कुमारी अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी के बाद सांसद बनने वाली राजघराने की दूसरी सदस्य बन गई हैं। उनकी उम्र 48 साल है। वह भाजपा की दिग्गज महिला नेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन

12 of 12
रमैया हरिदास (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
रमैया हरिदास केरल से कांग्रेस की उभरती हुई नेता हैं। इस बार के आम चुनाव में उन्होंने केरल की अलातुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की हैं। लोकसभा 2019 में रमैया केरल से इकलौती महिला सांसद चुनी गईं हैं। रमैया को जब कांग्रेस ने यहां से उतारा था, तो सभी को हैरानी हुई थी। रमैया पहली बार लोकसभा पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें