फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तीन खिलाड़ी लहराएंगे कार्डिफ में तिरंगा, दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश की हार पक्की

Tue, 28 May 2019 04:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया
विश्व कप 2019 के प्रबल दावेदार भारत की इंग्लैंड पहुंचने पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओवल में खेले गए पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने छह विकेट से मात दी। अब अगला लक्ष्य आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में खुद को हर विभाग में चाक चौबंद करने पर होगी।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा
2003 विश्व विजेता में जो बल्लेबाजी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के इर्द-गिर्द घुमती थी अब इस बार रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मिलकर सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे। स्विंग कंडिशंस के बीच शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद टीम इंडिया उबर ही नहीं पाई। तभी इशारा मिल चुका था कि अगर ये तीन खिलाड़ी फेल मतलब भारत की लुटिया डूबनी तय।
विज्ञापन

3 of 6
कार्डिफ मैदान - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है और ऐसे में मैच देर से शुरू होने की संभावना है। अगर बादल छाए रहते हैं तो तेज गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं। वैसे कार्डिफ में बड़े स्कोर बनते रहे हैं और ऐसे में रोहित, धवन और कोहली बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करेंगे।

4 of 6
केएल राहुल
नंबर चार को लेकर लंबे समय तक चर्चा चलती रही, लेकिन पिछले मैच में केएल राहुल इस स्थान पर उतरे और फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जडेजा ने 50 गेंदों पर 54 रन बनाकर विश्व कप के लिए अंतिम एकादश में जगह के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है। यह ऑलराउंडर पहले भी इंग्लैंड में सफल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
विराट-बुमराह
भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई फिर से जसप्रीत बुमराह करेंगे। पिछले मैच में भी उन्होंने चार ओवर में दो रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने दो विकेट जल्दी निकाल दिए थे, लेकिन गेंदबाज इसका आगे फायदा नहीं उठा पाए। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इस तरह की छोटी छोटी कमियों से निजात पाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

6 of 6
इंडिया vs बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें