फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 5 साल में देश में 12वां बड़ा आतंकी हमला, इनमें 136 जवान शहीद हुए

Wed, 27 Mar 2019 07:33 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
pulwama terror attack
उरी-मोहरा में हमला: दिसंबर 2014
नियंत्रण रेखा के निकट बारामुला जिले के उरी सेक्टर में मोहरा में सेना के 31 फील्ड रेजिमेंट आयुद्ध शिविर पर भारी हथियारबंद आतंकियों के एक समूह ने हमला किया जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और सात जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस का एक एएसआई और दो कांस्टेबल मारे गए। इस आपरेशन में छह आतंकी भी मारे गए थे। 

ये भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: जारी हुए 37 शहीद जवानों के नाम, भीषण धमाके में कई शव क्षत विक्षत
विज्ञापन

मणिपुर में सेना पर हमला: 4 जून, 2015

2 of 11
2015 Manipur Ambush Case
मणिपुर के चंदेल जिले में सेना के काफिले पर आतंकियों ने बारूदी सुरंग बिछा कर हमला किया। इनमें 18 जवान शहीद हुए थे।

ये भी पढ़ेंः आतंकी हाफिज सईद ने 5 फरवरी को एक रैली में दी थी भारत पर हमले की धमकी
विज्ञापन

गुरुदासपुर में हमला: जुलाई 2015

3 of 11
गुरदासपुर - फोटो : SELF
पंजाब के गुरुदासपुर में आर्मी ड्रेस पहने आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हमला किया। 4 जवान और 3 लोग मारे गए थे। 
 

पठानकोट हमला: 2 जनवरी 2016

4 of 11
पठानकोट हमला
जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। मिशन छह दिन चला। इसमें 7 जवान शहीद हुए।

 
विज्ञापन

अनंतनाग हमला: 4 जून, 2016

5 of 11
terrorist attack in anantnag
अनंतनाग में चेकपोस्ट पर हमला। 2 जवान शहीद। एक दिन पहले ही बीएसएफ काफिले को निशाना बना 3 जवानों की जान ली थी।
 
विज्ञापन

पंपोर हमला: 26 जून 2016

6 of 11
पांपोर में सीआरपीएफ के जवान हुए थे शहीद - फोटो : PTI
पंपोर के पास श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सीआरपीएफ काफिले पर हमला। इसमें 8 जवान शहीद, 20 जख्मी हुए। 

 
विज्ञापन

ख्वाजा बाग हमला: 17 अगस्त 2016

7 of 11
Hizbul Mujahideen
हिजबुल का श्रीनगर बारामूला हाईवे पर सैन्य काफिले पर हमला। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए। कई घायल भी हुए थे।
 

पुंछ आतंकी हमला: 11 सितंबर 2016

8 of 11
आतंकी हमला
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला। मुठभेड़ 3 दिन चली। हमले में 6 जवान शहीद हुए। लश्कर के 4 आतंकी भी मारे गए थे। 

 

उरी हमला: 18 सितंबर 2016

9 of 11
uri attack - फोटो : अमर उजाला
सेना के कैंप में तड़के साढ़े 5 बजे सोते हुए जवानों पर 4 आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। 
 

अमरनाथ यात्रियों पर: 11 जुलाई 2017

10 of 11
आतंकी इस्माइल - फोटो : SELF
अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई। बस में 56 यात्री सवार थे।
 
विज्ञापन

पुलवामा में कैंप पर हमला: 31 दिसंबर 2017

11 of 11
pulwama terror attack
पुलवामा में सीआरपीएफ के ट्रैनिंग कैंप में 185वीं बटालियन पर हमला। 5 जवान शहीद हुए। इसके अलावा इसमें 2 आतंकी भी मारे गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें