फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इतने घातक हैं जसप्रीत बुमराह? बता रहे जोफ्रा आर्चर

Wed, 27 Mar 2019 06:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जसप्रीत बुमराह-जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
फ्रेंचाइजी आधारित लीग के महत्वपूर्ण खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट में खेल रहे गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
बारबाडोस में जन्मा मध्यम गति का यह गेंदबाज जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने की अर्हता हासिल कर लेगा, क्योंकि उन्होंने इस देश में सात साल बिता दिये हैं। उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में चोटी के तीन गेंदबाजों में खुद को और अफगानिस्तान के राशिद खान को भी शामिल किया। 
विज्ञापन

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की तरफ से खेल रहे आर्चर ने कहा, 'मुझे बुमराह काफी पसंद है। मैं इस सूची में एक स्पिनर को भी शामिल करना चाहूंगा और वह राशिद खान है। इस तरह से अभी मैं, बुमराह और राशिद टी-20 क्रिकेट के तीन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।'

4 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
अब तक 82 टी-20 मैचों में 105 विकेट लेने वाले आर्चर का मानना है कि बुमराह के असामान्य एक्शन के कारण बल्लेबाज के लिये उन्हें समझना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
आर्चर ने कहा, 'यहां तक कि अपने एक्शन के कारण वह वह बहुत अच्छी यॉर्कर करता है। बुमराह के पास धीमी गति की मारक गेंद है, जिसमें उनका एक्शन अहम भूमिका निभाता है। उनका हाथ हर दिशा में जाता है और अचानक उनकी धीमी गति की गेंद आती है जिसे समझना मुश्किल होता है।'
विज्ञापन

6 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग में आर्चर ने 'पर्पल कैप' को हासिल करना अपना लक्ष्य बनाया है। इसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
23 वर्षीय गेंदबाज आर्चर ने कहा, 'मैं अभी टीम को प्लेऑफ में देखना चाहता हूं और फिर उसके बाद फाइनल के बारे में सोचेंगे। निजी तौर पर मैं पर्पल कैप हासिल करना चाहूंगा। मैं कुछ रन भी बनाना चाहता हूं, क्योंकि पिछले साल मैंने ज्यादा रन नहीं बनाये थे। उम्मीद है कि इस बार मैं यह दिखाने में सफल रहूंगा कि मैं बल्लेबाजी में क्या कर सकता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें