फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क, आदमी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 10 Jan 2022 06:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
हंसना के लिए इंसान के स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने के लिए सलाह देते हैं। इंसान को कम से कम दिन में एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। हम ऐसे जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 


संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क 

आदमी- हे प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल चार्जर मंगवा दो, मैं कहीं भी रह लूंगा
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock


संता- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं

बंता- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
 
संता कोई बड़ी चीज बता... 

बंता- एमआरएफ का टायर दे दे।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? 

मोनू- 10 होते हैं।

टीचर- 8 होते हैं... नालायक 

मोनू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? 

शराब पीना बंद किया या नहीं?

मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?

मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
संता- यार बंता आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...

बंता- अच्छा फिर क्या हुआ?

बंता- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया…..साला हमसे पंगा लिया...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
सोचा था दो शादियां करुंगा

1 पीटेगी तो दूसरी बचाएगी

रात को सपना देखा, एक ने पकड़ रखा था,

दूसरी पीट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें