फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? डॉक्टर ने बताया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले

Wed, 06 Apr 2022 10:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
 Funny and Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास कई प्रकार की टेंशन है जिसकी वजह से वह कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव की वजह से हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए हम सभी को इन बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से जीवन में प्रसन्नता रहती है और खुशहाली का माहौल। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में खुशियां लाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स के जरिए हंसने और हंसाने का सिलसिला। 


चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।

 मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 

चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 

डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।

महिला- किस समय? 

डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक लड़के ने नई जगुआर कार खरीदी और

अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए उसके पास गया।

लड़की: अरे वाह, नई कार और वह भी प्यूमा की!

अभी तक लड़का ICU में है और सदमे से बाहर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी अपने घर में शराब पी रहा था।

शराबी- आई लव यू।

बीवी- तुम बोल रहे हो या शराब बोल रही है?

शराबी- मैं बोल रहा हूं लेकिन शराब से बोल रहा हूं।
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay


मां बच्चो! तुम अगर मेरी बात मानोगे,

पलटकर जवाब नहीं दोगे और जिद नहीं करोगे,

तो मैं तुम लोगों को गिफ्ट दूंगी।

पप्पूः रहने दो ममी, फिर तो सारे गिफ्ट हमेशा पापा को ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?

चिंटू- पापा 80% आये है।

पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?

चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।

दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें