Jokes in Hindi: जिंदगी की आपाधापी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने साथ बैठकर अपना दुख-सुख बांट सकें और हंसी-मजाक कर सके। इसकी वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
चिंटू साइकिल चला रहा था और तभी उसने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो!
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और फिर मुझे किस्मत वाला कह रहा है!
चिंटू- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, इसलिए साइकिल चला रहा हूं, वरना तो मैं ट्रक चलाता हूं!