फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब पप्पू अपने पापा से ढोलक खरीदने की करने लगा जिद..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 07 Sep 2021 12:39 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


दो सहेलियां आपस में बात कर रही थीं...

महिला - पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी सारी फरमाइशें पूरी करते थे।

सहेली - और अब?

महिला - अब फरमाइश सुनते ही भाग जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बेटी अपनी दादी से - क्या आप एक्टिंग करती हैं? 

दादी - नहीं तो, लेकिन क्यों?

बेटी - सुबह मां पिताजी से कह रही थीं कि
यदि आप यहां रहीं तो ड्रामा तो जरूर होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - आप बहुत मोटे हो गए हो।

पति - तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।

पत्नी - पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति - तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
महिला - मुझे अपने पति पर शक है कि वो रोज किसी लड़की से मिलते हैं...

मीना - अब तू क्या करेगी?

टीना - कल ही उसके पीछे अपना बॉयफ्रेंड लगाती हूं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - छिपकली कौन है?

स्टूडेंट - छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है जिसे बचपन में
प्रोटीन वाला दूध नहीं मिला तो वो कुपोषण का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - पापा मुझे ढोलक खरीद दीजिए...

पिता - न बेटे... तू ढोलक बजाकर मुझे तंग किया करेगा।

पप्पू - नहीं पापा, मैं तो तब बजाऊंगा जब सब सो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें