फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब पति और पत्नी के बीच हुई जमकर लड़ाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 22 Oct 2021 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।

गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।

मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।

पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।

कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : istock
पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।

पत्नी- अब क्या हो गया?

पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : istock
संता- आज मुझे एक मैसेज आया और उसके बाद मेरा मोबाइल बंद हो गया।

बंता – अरे!! ऐसा कौन सा मैसेज आया?

संता- बैटरी लो

बंता- मुझे फॉर्वर्ड कर दे, लोगों के मजे लेंगे….

4 of 6
जोक्स - फोटो : istock
चिंटू की पत्नी से लड़ाई हो गई।

आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद पत्नी, चिंटू के पास आई और बोली-

इस तरह झगड़ते अच्छे नहीं लगते। एक काम करते हैं, थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।

चिंटू- ठीक है, क्या करना है? बोलो…

पत्नी- आप मुझसे माफी मांग लो… और मैं आपको माफ कर देती हूं।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : istock
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की याद में उदास बैठे पानी मे पत्थर मार रहा था…..

एक मेढक निकल कर बोला

पानी मे आ तेरी उदासी उतार देता हूं

अपनी वाली के चक्कर में

मेरी वाली का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock
मास्टर ने पूछा-

कविता और निबंध मैं क्या अंतर है

स्टूडेंट- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द भी कविता होता है

और
पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है

मास्टर के आंख मैं आंसू आ गए,
गला भर आया..

उन्होने उस लड़के को क्लास का मानीटर बनाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें