Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कराने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और हम मानसिक तौर पर खूशी महसूस करते हैं। हंसने से हमारे आसपास मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां भी नहीं फटकती हैं। इसलिए दिन में एक बार समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...!
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . .
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...!
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!