Funny Jokes And Chutkule in Hindi: हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे आस-पास का महौल खुशनुमा बना रहा है जिससे घर में भी खुशी का महौल रहता है और उदासी दूर रहती है। हमारे जीवन में सुख और दुख आते रहते हैं, लेकिन हमें हर परिस्थित में मुस्कुराते रहना चाहिए जिससे हमारा बुरा वक्त जल्दी बीत जाता है। हर परिस्थिति में हमें खुश रहना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बता जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया,
उसने मैनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं, फाइनेन्शियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया।