Viral Jokes: कहा जाता है कि हंसी सेहत के लिए सबसे अच्छी दवा है, लेकिन आज के दौर की व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप हंसने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स (Funny jokes in Hindi) की मदद ले सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पिक्चर हाल के सामने का नजारा
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संता- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
आदमी-पप्पू है।
संता- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
संता- सब पढ़े लिखें है।
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।