फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral jokes: जब पप्पू को बिना टिकट टीटी ने पकड़ लिया, आगे की कहानी जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 22 Aug 2021 03:18 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टीचर - इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ -
"मुंह में पानी आना"

छात्र - जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया -
"मेरे मुंह में पानी आ गया"

टीचर - गेट आउट।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीटी ने पप्पू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।

टीटी - टिकट दिखाओ।

पप्पू - अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।

टीटी - क्या सबूत है?

पप्पू - अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सरला - तुम्हारे पति किस फील्ड में काम करते हैं?

मीना - ऑइल एंड गैस।

सरला - वाह! उनकी पोस्टिंग कहां है?

मीना - किचन में।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस - चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए?

ड्राइवर - याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु।

ट्रैफिक पुलिस - अबकी बार छोड़ रहा हूं फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Social media
पत्नी - सुनो जी आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं,
धोबी ने हमारे दो तौलिए चुरा लिए हैं।

पति - कौन से तौलिए?

पत्नी - वही जो हम शिमला के होटल से उठाकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Social media
संता कार धो रहा था...
तभी पास से एक आंटी गुजरी
और पूछी - कार धो रहे हो?

संता - नहीं पानी दे रहा हूं, 
शायद बड़ी होकर बस बन जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें