फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day Jokes: वैलेंटाइन डे के दिन अचानक क्यों रोने लगा मिंकू, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 13 Feb 2023 07:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Valentine's Day Jokes in Hindi: अगर आप हर दिन सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसपास भी नहीं भटकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले और वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला..

अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मिंकू वैलेंटाइन डे के दिन शराब पीते पीते रोने लगा।
चिंकू- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो? 
मिंकू- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें 
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब तो हद हो गई, पानी सिर से ऊपर चला गया है,
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी... 
पति बोले- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ,
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है... 
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं? 
बब्लू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता  करता है...!
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है और आपके  घरवालों की नजरों में गिरा रहता है...!
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...

Majedar Chutkule: टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं? स्टूडेंट का जवाब सुनकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया...
"कैसा है सिरदर्द"
लेकिन गलती से टाइप हो गया..
"कैसी हो सिरदर्द"
ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं, लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें