फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: वैलेंटाइन डे पर लड़की ने बॉयफ्रेंड को फोन पर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 14 Feb 2024 10:59 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
valentines jokes - फोटो : amar ujala
जोक्स: पति-पत्नी का रिश्ता जितना प्यार भरा होता है इसमें उतनी ही नोक झोक भी भरी होती है। कुछ समय बाद पति-पत्नी प्रेमियों की तरह कम और दोस्तों की तरह अधिक रहने लगते हैं। ऐसे में वह एक दूसरे से लड़ते भी हैं। जोक्स और चुटकुलों में भी हम अक्सर पति-पत्नी की नोक झोंक सुनते हैं, जो हमें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है। ऐसे में आज वैलेंटाइन के खास मौके पर हम आपको लिए पत्नी-पत्नी और प्रेमियों के मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए बिना देर किए शुरू करते हैं, हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

वैलेंटाइन डे पर मां-पापा के बाहर जाने के बाद लड़की अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर बोली...
गर्लफ्रेंड - जानू मेरे घर आ जाओ ना,
लड़का- नहीं टाइम नहीं है,
गर्लफ्रेंड-अरे मेरे मम्मी पापा घर में नहीं हैं,
लड़का-झूठ मत बोल, पिछली बार यही बोल कर शॉपिंग पे ले गयी थी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (मरते समय अपनी पत्नी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
पत्नी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं. मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थी।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया है...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
सात साधु सात चटाई पर बैठे थे… आश्रम में…
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा- बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं…?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए…

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी ही नहीं करती। 
पति- बस, मुझे यही साबित करना था...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंटी पुरानी एल्बम देखकर बोला- मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?
मम्मी- ये तेरे पापा हैं।
बंटी- तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं?
बंटी का जवाब सुनकर मम्मी बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें