फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता का जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 05 Jan 2024 11:12 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Viral Chutkule: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है?
पप्पू- वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है।
पड़ोसी बेहोश।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गांव में जो प्राइमरी सरकारी स्कूल होते हैं...
वो पढ़ाई के लिए कम और बारात ठहरने के लिए
ज्यादा काम आते हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? 
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर - तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जन्मदिन का गिफ्ट....
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया "खाली डिब्बा"
कितनी शर्म आई मुझे फ्रेंड्स के आगे
रामू- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं, क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें