फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति ने बताया शादी का फायदा, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 14 Apr 2024 11:41 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- सुनो जी, जब हमारी नई शादी हुई थी 
तो जब भी मैं खाना बना कर लाती थी 
तो आप खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
पत्नी- अब ऐसा क्यों नहीं करते?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
पत्नी बेहोश!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो... 
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं। 
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, 
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी।
बच्चा- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़के वाले- बेटी शर्माओ मत। 
अगर तुम्हें कुछ पूछना है, तो पूछ सकती हो।
लड़की- अगर आप लोग समोसा नहीं खा रहे हैं तो मैं खा लूं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें