जोक्स: बदलते समय के साथ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में काफी बदलाव हुआ है। लोगों के पास हंसने तक का समय नहीं है। हंसाने हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए आप कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो