फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Mon, 29 Jan 2024 11:49 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
मजेदार चुटकुले: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान दूर करने के लिए हमें जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने आप मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इन्हें पढ़कर भी आप खुलकर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति- अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे,
पत्नी (गुस्से में)- मैं काम करूं या बच्चे संभालू?
मैं इसे दहेज में नहीं लायी थी, खुद ही चुप करा लो,
पति- फिर रोने दे… मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- ताजमहल किसने बनवाया?
स्टूडेंट- जी, कारीगर ने!
टीचर- मेरा मतलब बनवाया किसने था?
स्टूडेंट- जी, ठेकेदार ने…!!! 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भाई- बहन पानी दे दो।
बहन- खुद ले ले।
भाई- दे दो न।
बहन- दोबारा बोला तो  थप्पड़ पड़ेगा।
भाई- जब थप्पड़ मारने आओगी तो पानी ले आना।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- डॉक्टर साहब..
मेरे पति को रात मे बड़बड़ाने की आदत है,
कोई उपाय बताएं?
डॉक्टर- आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बहुवचन किसे कहते है?
स्टूडेंट- जब बहू अपने ससुराल वालो को 
खरी-खोटी सुनाती है तो उसे बहु वचन कहते है।
अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें