फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मंटू ने ऑटो ड्राइवर से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 05 Oct 2023 11:21 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi ) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं व्यस्त हूं, कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अर्ज है: रोज रोज वजन
नापकर क्या करना है,
एक दिन तो सबने मरना है,
चार दिन की है जिंदगी,
खा लो जी भर के,
अगला जन्म फिर 3 किलो से
शुरू करना है !
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अमीर दोस्त- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब मंटू- मेरे पास एक बेटा है, जिसकी गर्लफ्रेंड तेरी बेटी है.
दोस्त को लगा जोर का झटका!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर - हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए 
बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें