Today’s Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में इंसान खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता है। इसकी वजह से उदासी, थकान और चिंता समस्याओं से ग्रसित हो जाता है। इसलिए हम सभी को अपने लिए दिन में थोड़ा समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी।
सब झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।