फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं? महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 23 Jul 2022 05:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग की जिंदगी में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके हंसने-मुस्कुराने का भी समय नहीं है। इसलिए लोग टेंशन और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए..... 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना? 
शाम को मिलो, आई लव यू 
दुकानदार- ये क्या मामला है? 
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं दुकानदार के उड़े होश!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- भैया, ऐसा सूट दिखाओ कि पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे।
दुकानदार के उड़ गए होश!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, 
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ? 
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें