फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बेटे से पिता- कोई पूछे तो बोल देना मैं घर पर नहीं हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 28 Oct 2022 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Father and Son Jokes: अगर हम सभी प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। हंसी किसी के भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इंसान के लिए हंसना हर लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

होटल में संता लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
संता यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिता नाश्ता कर रहे थे और अचानक फोन बजा... 
पिता- मेरे ऑफिस से होगा, पूछे तो बोल देना मैं घर पर नहीं हूं।
बेटा (फोन उठकर)- पापा घर पर ही हैं।
पापा- अरे मैंने तो कहा था कि मना कर देना।
बेटा- अरे फोन मेरे लिए था।
पापा बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 
बाॅस चुप 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मैडम जी मैंने आपको जलते मकान से निकालकर जलने से बचाई थी, इसलिए 500 रुपये दीजिए।
मैडम– यह लो 200 रुपये।
नौकरानी- दौ सौ ही क्यों? 
मैं- क्योंकि उस वक्त मैं अधमरी थी।


Hindi Jokes: लड़की से लड़का- तुम्हारी आंखों में पूरी दुनिया दिखाई देती है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
पप्पू- हां सर, किया है...! 
मास्टर जी- कौन सा...?
पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...!
जल्दी पहुंच गए...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें