फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चुटकुले: जब नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का किया फैसला, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 22 Oct 2022 02:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

Today Majedar Jokes: हंसना-मुस्कुराना सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
छात्र- सर नहीं घुलेगा...!
टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया। 
मगर चिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया 
चिंटू ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है, 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!

Hindi Jokes: पति- तुमने मुझमें क्या देखा कि शादी के लिए हो गई तैयार, पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए... 
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब...? 
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी- इतनी देर से तू क्या सोच रही है? 
चिंकी- जानती है कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
रिंकी- तो इसमें क्या हुआ? 
चिंकी- सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें