फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता- बीवी से प्यार जताने के लिए I Love You से भी असरदार शब्द क्या है? बंता ने दिया गजब का जवाब

Fri, 21 Oct 2022 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
jokes - फोटो : amar ujala
Aaj ke Majedar Jokes: आजकर लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं, कि वह सेहतमंद रहने के लिए खुद ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। यही कारण है लोगों के लिए सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। जिस तरह अच्छा खानपान इंसान के सेहतमंद रहने के लिए फायदेमंद होता उसी प्रकार हंसना-हंसाना भी बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि हमें नियमित रूप से खुलकर हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही बीमारियां भी आप से दूर रहती हैं। इसलिए हर दिन खुल कर हंसना चाहिए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। 

संता- शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए
 I Love You से भी असरदार शब्द क्या है।
बंता- लाओ आज बर्तन में मांज देता हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी मंदिर गए।
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहे।
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जन्म हो।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ 'विदाई' के समय तुम लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- पागल, अगर तुझे पता चले...
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे बर्तन मंजवाएगा तो तू क्या नाचेगा।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? 
शौंटी - क्यों? 
टीटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
दुनिया चांद पर पहुंच गई और तू यहीं पर बैठा है'
कपिल ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा
चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया'।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें