Today Majedar Chutkule in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद माना जाता है। मानसिक तनाव की वजह से आज कल हर कोई परेशान है। इसके साथ ही तनाव के कारण लोग कई बीमारियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में हंसी मानसिक तनाव से बचने के लिए एक दवा का काम कर सकती है। हंसने-मुस्कुराने से मन खुश रहता है और तनाव से आप बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।