फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? पति ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 14 Dec 2021 02:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अगर हमें स्वस्थ रहना तो हमारे लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहने के लिए इंसान को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह कठिन समय भी आसानी कट जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले- रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 

पति- पगली ऑल आउट पी ले.. 

छह सेकंड में काम शुरू...!
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया।

मगर चिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया 

चिंटू ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं....

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,

अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी

पुलिस-बाहर निकल साले

पप्पू-माफ़ कर दो दरोगा जी

पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल

पप्पू-अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...

डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...

यह देख लड़की का प्रेमी बाला...

यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें