फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी से संता- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 06 Apr 2024 02:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आज के मजेदार जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हर दिन हंसने-मुस्कराने से तनाव से राहत मिलती है। मानसिक तनाव दूर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। 

एक पत्नी अपने पति के घर आने के बाद ही खाना खाती थी।
मोहल्ले की सारी महिलाएं उसका बड़ा सम्मान करती थीं। कहती थीं कि तुम महान हो, पतिव्रता हो, देवी हो, साध्वी हो। भारतीय संस्कृति की पुजारिन हो, हमारी प्रेरणा हो। 
इस कलयुण में आदर्श नारी हो।
एक दिन एक महिला ने उससे पूछा- आप इतनी तपस्या कैसे कर लेती हैं?
वह बोली- मजबूरी है।
मेरे पति आते हैं खाना बनाते हैं, तभी तो मैं खाती हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
संता- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
संता- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसन- फोन बहुत अच्छा है तुम्हारा।
मीना- भाई ने लेकर दिया है। 40 हजार का पड़ा।
पड़ोसन- नेकलेस भी अच्छा है तुम्हारा
मीना- उन्होंने लेकर दिया, डेढ़ लाख का पड़ा।
पड़ोसन- पति भी अच्छे हैं तुम्हारे।
मीना- पिताजी ने लेकर दिया। 40 लाख में पड़े।

हिंदी जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा...
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...

जोक्स: पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? पत्नी का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ 
पत्नी- हां, लगाती हूं अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ 
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें