फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sun, 01 May 2022 12:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Funny Chutkule in Hindi: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसी किसी दवा से कम नहीं है। मानसिक तनाव से लेकर मन की अशांति तक हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से दूर रहती है। इसलिए हम सभी नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुल लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

डायरेक्टर- तुम्हें फिल्म का मेन सीन मिल रहा है। 
बस तुम्हें अपने नौकर को आवाज लगाते हुए ये सीढ़ियां उतरकर नीचे आना है और जैसे ही तुम नीचे आओगे सामने शेर खड़ा होगा, 
बस तुम्हें शेर को कुछ देर घूरकर देखना है, समझ गए? 
हीरो- मैं तो समझ गया, लेकिन आपने शेर को सीन समझा दिया क्या?
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ? 
पप्पू- चाइना में... 
टीचर- वह कैसे? 
पप्पू- इसमें चाइनीज चीज के ही गुण हैं। ना गारंटी...ना वारंटी। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

चिंटू पेट्रोल पंप पर- अरे भाई, जरा 10 रुपए का पेट्रोल डाल दो... 
सेल्समैन- चौंकते हुए भाई, इतना पेट्रोल डलवाकर जाना कहां है? 
चिंटू- अरे यार, कहीं नहीं जाना, हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं... 
सेल्समैन बेहोश। 

4 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

टीटी ने गप्पू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया... 
टीटी- टिकट दिखाओ...!
गप्पू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं... 
टीटी- क्या सबूत है...? 
गप्पू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है...
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पहला दोस्त- खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग कब आती है...? 
दूसरा दोस्त- मुझे क्या पता, तू ही बता दे।
पहला दोस्त- जब स्कूल में साथ पढ़ी हुई लड़की बोल दे कि मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी...!  
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...! 
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई? 
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मोहित- ये बैंक से पैसा क्यों नहीं निकल रहा है? 
मैनेजर- बैंक में पैसे नहीं है... 
मोहित- क्यों नहीं है? जब भी आओ तो पैसे रहता ही नहीं है।
मैनेजर- शांति से बात करो। 
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock


पड़ोसी-लबच्चे क्या कर रहे हैं आजकल? 
महिला- बड़ा बेटा SBI में, उसकी पत्नी AXIS में, छोटा बेटा PNB में, उसकी पत्नी HDFC में और बेटी YES बैंक में है अच्छा! 
पड़ोसी- सब सेटल हो गए…? 
नहीं, लाइन में लगे हैं मेरे भाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें