फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जज- घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? चोर का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 30 Apr 2022 04:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
Most Funny chutkule in Hindi: मानसिक तनाव सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। टेंशन से दूर रखने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने में जोक्स और चुटकुले हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
जज- घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? 

चोर- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी तनख्वाह है, आप ये सब सीख कर क्या करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो? 
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ? 
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।

4 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था। एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका।
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
मिंटू- तो जा ना.... सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है
छात्र-10 रात्रि
टीचर- कैसे?
छात्र- 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

चिंटू - मैंने आज दुकानदार को बेवकूफ बना दिया।

पिंटू- वो कैसे?

चिंटू- एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीद लिए
कीमत एक ही पर लिखी थी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें