हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह कभी भी हंस सकता है। दफ्तर में भी हम अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।