फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता की पत्नी कुएं में गिर गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 11 Mar 2022 12:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हंसी हम सभी के जीवन में खास महत्व रखती है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती हैं। आप दिन में समय निकालकर कभी भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं कुछ नए जोक्स और चटपटे चुटकुले। आज भी लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर पप्पू बोला...

पप्पू- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।

लड़की पप्पू के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?

पप्पू- है, अभी नानी गांव गई है।

लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?

लड़का- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

संता- यार कल मेरी पत्नी कुंए में गिर गई थी

बंता- ओह तो अब क्या हाल हैं, ज्यादा चोट तो नहीं लगी। 

संता- पता नहीं यार, कल से कुएं से आवाज ही नहीं आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक इंजीनियरिंग का छात्र छत पर खड़ा था। तभी एक पड़ोसी- तो बेटा अब आगे क्या सोचा है? 

स्टूडेंट- बस अंकल, टंकी भरते ही, मोटर बंद कर दूंगा। 

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने सुबह-सुबह पति को उठाया पत्नी- सुनो जी, मैंने सपना देखा कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हैं।

पति- तो फिर से एक बार सो जाओ और सपने में ही हार पहन भी लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

हिंदी की क्लास चल रही थी टीचर ने पूछा- कविता और निबंध में क्या अंतर होता है? 

पिंटू- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द कविता होता है और पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है।

टीचर की आंखों में आंसू आ गए, उन्होंने उस लड़के को क्लास का मॉनीटर बना डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें