फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 17 Dec 2021 02:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिससे वह मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लाएं हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

बैंक का मैनेजर होटल में गया...

मैनेजर- खाने में क्या है?

वेटर- जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।

मैनेजर- मटर पनीर और चार रोटी लाओ।

वेटर- लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।

मैनेजर- तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।

वेटर- मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं।

वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है नो कैश।

अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।

बैंक मैनेजर बेहोश...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर (स्टूडेंट से)- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? 

स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
दुकानदार- क्या चाहिए ?

ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए, अकल भी चाहिए।

दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो और मूंग दाल का पैकेट दो पांच वाला।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड की जबरदस्ती तारीफ करते समय...

लड़कों में डिसकवरी चैनल के उस कमेंटेटर की आत्मा घुस जाती है,

जो लकडबग्घी को भी 'खुबसूरत और आकर्षक' बोलता है !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

लड़का- क्या कर रही हो?

लड़की- मेल निकाल रही हूं यार?

लड़का- हां, जो लोग कम नहाते हैं तो उनके शरीर में मैल जम ही जाता है।

लड़की- मैं ऑफिस में हूं पागल, ई-मेल निकाल रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें