फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...! वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 08 Jan 2022 10:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के सात बैठकर अपना दुख दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान बहुत कम उम्र में ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाता है। अगर इंसान को इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकता है। 


एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपट लेंगे!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...! 

पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...? 

पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है

दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन

लड़की- और दिखाओ
ये नहीं
और दिखाओ

दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची

लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना

दुकानदार- रहम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- ये कैसी दाल बनाई है…? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है…! तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं…!

पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं… पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं

बंता- अबे तो डरता क्यों है?

संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं

बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले

10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
पप्पू- सर बीड़ी...
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें