फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू बोला- सर, मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, पिता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 18 Nov 2021 09:44 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

चिंटू- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं।

रिंकी के पिता- तो अब क्या चाहते हो? 

चिंटू- शादी। 

रिंकी के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम पेंशन चाहते हो... !
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?

गप्पू- बिजली विभाग।

पप्पू: वो कैसे? 

गप्पू- हाथ लगाकर देख ,पता चल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सोनू (विदेशी दोस्त से )- आप खाने में क्या लेते हैं ? 

विदेशी दोस्त- सलाद 

सोनू- अरे ,ये तो हम खाने के इंतजार में ही निपटा देते हैं।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी? 

चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।

वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... 

डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर- अगर तुम्हारे पास 3 भटूरे हैं और तीनों मैं ले लूं...तो तुम्हारे पास क्या बचेगा।

पिंटू- छोले...
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
लड़की वाले- क्या करते हो? 

लड़का- लेखक हूं।

लड़की वाले- क्या लिखते हो? 

लड़का- Nice Pic... Nice DP...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
सोनू- मैं तो बिना छीले केला खाता हूं। 

मोनू- भाई, छीलकर तो खाओ... 

सोनू- अब छीलने की क्या जरूरत है जब मुझे मालूम है कि इसमें केला ही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें