हम अपनी सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिसकी वजह से हम मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक बार बंता को जोर-जोर से रोता हुआ देख संता ने उस से पूछा;
संता- तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है!
संता- तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
बंता- नहीं!
संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!