Most Funny Chutkule in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं जिससे हम इसकी वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
बंता- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था।
संता- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
बंता मेरी पत्नी का नाम तपस्या है, लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday समस्या''।
विज्ञापन
2 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है। और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज...
विज्ञापन
3 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर अजनबी लड़की बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
4 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो?
शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा ज़ोर डालता है तो पी लेते हैं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको ज़ोर डालने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
नई-नई शादी हुई...
अगले दिन पति सुबह अपनी पत्नी पर पानी डाल देता है...
पत्नी- (नींद से उठकर गुस्से में): पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...!!
विज्ञापन
6 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेते समय दर्जी बोला...
दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?
लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाइल रिचार्ज की टेंशन न हो
दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं...
विज्ञापन
7 of 8
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।