फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 22 Jan 2022 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
हंसना इंसान की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु मानते हैं कि हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, 
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू अपनी बीवी से पिटने के बाद। 
चिंटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे 
मिंटू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा 
चिंटू- भाई तू रुक, मैं तेरे घर आ जाता हूं। वहीं सर्कस देख लेता हूं।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

एक नए टीचर ने क्लास में पूछा- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ ..? 
स्टूडेंट- सर, आलिया भट्ट.. 
टीचर- छड़ी लेकर .. यही सीखे हो ? 
दूसरा- ये तोतला है सर.. आर्यभट्ट बोल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें