फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी से कहा- इतनी गर्मी में पकोड़े बनाई हो, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 06 Mar 2022 12:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हम किसी भी समय हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना

पति- क्यों कुछ खास है क्या?

पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं

पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूं, कौन कौन आ रहा है?

पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं

पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार

पक्का टाइम से आ जाऊंगा।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पति- आज बहुत गर्मी है कुछ ठंडा-ठंडा बनाओ...

थोड़ी देर में बाद में पत्नी पकोड़े ले आई,

पति- अरे, इतनी गर्मी में पकोड़े

पत्नी- गुस्सा क्यों हो रहे हैं, यह नवरत्न तेल के पकोड़े हैं, खाते ही गर्मी दूर
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


रमेश- बचपन में मां की बात सुनी होती तो आज ये दिन न देखने पड़ते।

सुरेश- क्या कहती थीं तेरी मां? 

रमेश- जब बात ही नहीं सुनी तो मुझे क्या पता, क्या कहती थीं।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।

पति- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है? 

पत्नी- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

चिंटू- हम लोग 40 भाई बहन है।

टीचर- क्या तुम्हारे घर जनसंख्या नियंत्रण वाले नहीं आये थे? 

चिंटू- हां आये थे, लकिन उस समय हम पढ़ रहे थे और वो कोचिंग क्लास समझ कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सोनू अपने दोस्त से- सच्चा प्यार एक दिन जरूर वापस आता है मेरी वाली भी आई थी... 

शादी का कार्ड देने और बोली- बारातियों का स्वागत और ध्यान तुम्हें ही रखना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें