हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी इतने व्यस्त हो गए हैं कि परिवार वालों के साथ बैठकर अपने सुख दुख बांटने का समय तक नहीं है। इसलिए हम सभी इस भागमभाग भरी जिंदगी में जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं। अगर हमें इस तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान चिंता और मानसिक तनाव से दूर रहता है। खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी सही ढंग से होता है जिसकी वजह हम स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत हैं
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी हैं
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां।
विज्ञापन
2 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
सेल्समेन - सर कॉकरोच के
लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू - नहीं हम कॉकरोच को
इतना लाड प्यार नहीं करते।
आज पाउडर लगा देंगे,
तो कल फॉग मांगेगा।
सेल्समेन बेहोश!
विज्ञापन
3 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
संता- यार कल मैंने एक आदमी को
दरिया में डूबते हुए बाहर निकाल लिया।
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- फिर वापिस दरिया में फेंक दिया।
बंता- तुमने ऐसा क्यों किया?
संता- कहावत है नेकी कर दरिया में डाल।
4 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
बहू - मां जी कल रात मेरा उनसे
झगड़ा हो गया।
सास - कोई बात नहीं! ये तो हर पति
पत्नी में होता रहता है।
बहू - वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइए
अब लाश का क्या करना है?