आज के मजेदार जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक सीए की पत्नी ने उससे पूछा- क्यों जी ये महंगाई दर क्या होती है?
सीए- पहले तुम्हारी आयु 21 वर्ष, कमर 28 और वजन 45 किलो था।
अब तुम्हारी उम्र 35 वर्ष है, कमर 38 है और वजन 75 किलो है।
अब तुम्हारे पास सब कुछ पहले से ज्यादा है लेकिन फिर भी वैल्यू कम है।
यही महंगाई दर है।