फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 20 Jan 2024 11:20 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपसे तनाव दूर रहता है। कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही सकारात्मक सोचते हैं और नकारात्मक ख्याल आपके मन में नहीं आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए  ‘पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा 
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी : हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है।
ये लो नींद की गोलियां।
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर।
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।

जोक्स हिंदी: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मिंटू अपनी सास से बहुत दुखी था, 
मिंटू (अपनी बीवी रिंकी से ) - तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं? जले पर हमेशा नमक छिड़कती रहती हैं। 
रिंकी - अब क्या हो गया?
मिंटू - आज फिर से पूछ रही थी कि दामाद जी, मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?

मजेदार जोक्स: जब सुरेश की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए भगवान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें