Today Funny Jokes: भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची...!
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना फिर बोले- बेटी इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आयेगा...!
औरत ने पूछा- कितना खर्च आएगा...?
बाबा- तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता, लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया, तो बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...!
औरत भी चालाक थी, उसने कहा- ठीक है बाबाजी, आप बारी-बारी से सबका नाम लेते जाइए, मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी...!
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!