फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 14 Sep 2024 12:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
Today Funny Jokes: हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग तो इसे लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुल कर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
जज- इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत मुझसे भी ज्यादा खराब है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
पति- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, 
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या? 
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पति- मुझे अलादीन का चिराग मिला।
पत्नी- वाह, आप ने क्या मांगा...?
पति- मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे!
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वो हंसा और कहने लगा, शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है!

Latest Jokes: इन चुटकुलों को पढ़कर खिल-खिलाकर हंसने लगेंगे आप, बन जाएगा आपका दिन

Viral Chutkule: बेटा- ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं? मां का जवाब पढ़कर गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Funny Chutkule: साली- ससुराल में दामाद का सम्मान क्यों होता है, जीजा का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति ने पत्नी से कहा- तुम्हीं तो मेरी ताकत हो।
पत्नी को बहुत बुरा लगा...
पति समझ नहीं पाया और पूछा- क्या हुआ, मैंने कुछ गलत कह दिया क्या...?
पत्नी बोली - इसका मतलब दूसरी औरतें तुम्हारी कमजोरी हैं...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें