आज के मेजदार जोक्स: जोक्स: सोशल मीडिया पर हर दिन जोक्स और चुटकुले पढ़ने को मिलते हैं। आपने जीजा-साली के भी जोक्स खूब पढ़ने होंगे। इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंसे होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन नए और ठहाकेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर लोग खूब हंसते और हंसाते हैं। तो देर किस बात की, आइए पढ़ते हैं इन मजेदार जोक्स को और हंसते हैं...
पहला दोस्त - यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि
तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी
दूसरा दोस्त - ये तो मेरा फर्ज था दोस्त
पहला दोस्त - मुझे एक चीज समझ नहीं आई
यह तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?
दूसरा दोस्त - लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है...
इससे पहले ये काटे जल्दी से खिसक ले।