Today Funny Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। समय की कमी की वजह से लोग हंसना भूलते जा रहे हैं और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने के कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसलीलि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
गीता- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
रीता- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए, और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
गीता- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं। तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।