फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? लड़के ने दिया गजब का जवाब

Thu, 01 Aug 2024 12:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है। 
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 
प्रेमी- शाहजहां जितना 
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ 
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? 
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा। 

Jokes: ये जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी, दूसरों को भी मजे से सुनाएंगे

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की (रोते हुए)-मैं तो बरबाद हो गई
लड़का- अरे जानेमन हुआ क्या ? रोती हुई गर्लफ्रेंड को देखकर बिहारी ब्वॉयफ्रेंड जेब से छुट्टे पैसे निकालकर बोला...
लड़की- मेरे पापा ने मेरी शादी तय कर दी
लड़का- धत तेरे की,, अब हम क्या करेंगे
लड़की- तुम कुछ करो ना ?
लड़का- ठीक है मैं आज ही अपने लिए नयी लड़की ढूंढ़ता हूं।

Jokes: टीचर और पप्पू की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
चिंटू- तुझे पता है कल में सूरज से भिड़कर आया.  
पिंटू- क्या बात कर रहा है?फिर क्या हुआ?
चिंटू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई...
पिंटू- किसने मारा?
चिंटू- सूरज की मम्मी ने...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें