फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बैंक लूटने के बाद डाकू ने एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा, सामने से मिला गजब का जवाब

Sat, 13 Jan 2024 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: हंसने के जीवन में कई फायदें हैं। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी हंस सकते हैं। लेकिन हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चंटू एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मैनेजर ने कहा- हमें ऐसा आदमी चाहिए जो चुस्त, चालाक, चंट और चौकन्ना हो और हां, उसकी नजरें हमेशा दूसरों पर रहें साथ ही लड़ाई में सबसे आगे। क्या तुम्हारे अंदर ये सारे गुण है? 
चिंटू बोला- साहब, ये सारे गुण मेरी बीवी में हैं। उसे बुलाऊं? 

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक लूटने के बाद... डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू सोने को जा रहा था तभी रिंकी- अरे जरा मेरा मोबाइल चार्जिंग पे लगा दो ना 
गोलू- अरे रात में चार्जिंग मत लगाओ मोबाइल ब्लास्ट भी हो सकता है।
रिंकी- अरे आप टेंशन मत लो मैंने मोबाइल की बैटरी पहले ही निकाल ली है। 

Funny Jokes: पति की बात सुनकर पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि आ गया जलजला, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो... मेरी बेटी परीक्षा में पूरे 99 नंबर लाई है।
पति- और बाकी का एक नंबर कहां है 
पत्नी- वो आपका बेटा लाया है।

Jokes: साली- ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें