फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Thu, 07 Apr 2022 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Most Funny Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में हमारी जिंदगी इस रफ्तार से भाग रही है कि सेहतमंद रहना भी एक टास्क की तरह हो चुका है। इस भागमभाग जिंदगी में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो हमारी सेहत के लिए ये बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर हम हर दिन हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को टाल सकते हैं। इसके साथ ही मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर कहीं भी और कभी भी हंसा सकते हैं।

पति (मरते समय अपनी बीवी से- अलमारी से तुम्हारे सोने के गहने मैंने ही चुराए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तुम्हारे भाई ने तुम्हें जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तुम्हारी कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थीं।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको ज़हर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- कल रात को क्या खाया था?
लड़का- बर्गर, पिज्जा और कोक... 
डॉक्टर- देखो यह फेसबुक नहीं है सच बताओ....
लड़का- जी लौकी....

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, बदनाम हो गई।
लड़का- तो डार्लिंग मैं कौन सा डॉक्टर या इंजीनियर बन गया हूं
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम आज लेट क्यों हो गईं? 
लड़की- सर , एक लड़का मेरा पीछा कर रहा था 
टीचर- पर ऐसे में तो तुम्हें जल्दी आना चाहिए था, फिर लेट कैसे हो गईं? 
लड़की - सर, वो बहुत धीरे-धीरे चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टिकट चेकर- अम्मा जी आपका टिकट तो धीमी गाड़ी का है, तेज गाड़ी में कैसे बैठ गईं? 
अम्मा- इसमें मेरी क्या गलती है, जाकर अपने ड्राइवर से कह गाड़ी धीमी चलाए। 
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
इंजीनियरिंग के छात्र- सर, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं।
सर- वाह ! क्या बात है..क्या चीज है वह 
छात्र-छेद 
सर- दे थप्पड़.. दे थप्पड़।
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना, 
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा, 
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बद्द्तमीज़ आप खुद ले लो, और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें