Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नही कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
पप्पू- मेरा नाम पप्पू है।
गप्पू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
पप्पू- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
गप्पू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
पप्पू- मेरी माता का नाम मीना देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम सुरेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
गप्पू- सब पढ़े लिखें है।
पप्पू- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।